ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

Bihar Teachers News: शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग के दो बड़े अधिकारियों को एक्सटेंशन, रिटायरमेंट के बाद भी पद पर बने रहेंगे

बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में तैनात दो बड़े अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद एक साल का सेवा विस्तार दिया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर नई बहाली को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

BIHAR
सेवा विस्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में तैनात दो बड़े अधिकारियों पर सरकार ने मेहरबानी दिखायी है. इसी महीने रिटायर होने जा रहे इन दो अधिकारियों को सेवा विस्तार दे दिया गया है. अब वे अगले एक साल तक अपने पद पर बने रहेंगे. बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक मे इसकी मंजूरी दे दी गयी. सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और नई नियुक्ति को देखते हुए ये फैसला लिया है. 


इन अधिकारियों को मिला सेवा विस्तार

बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में तैनात जिन दो अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, उनमें पहला नाम विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव का है. 2007 बैच के आईएएस अधिकारी बैद्यनाथ यादव इसी महीने 28 फरवरी को रिटाय़र होने वाले थे. राज्य सरकार ने अपने नियमों को शिथिल करते हुए उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया है. वे नियोजन के आधार पर अगले एक साल तक यानि 28 फरवरी 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे.


शिक्षा विभाग के एक और बड़े अधिकारी को सेवा विस्तार मिल गया है. राज्य के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार पर भी सरकारी मेहरबानी हुई है. 2010 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार भी 28 फरवरी 2025 को रिटायर होने जा रहे थे. लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें नियोजन के आधार पर अगले एक साल तक सेवा में बनाये रखने का फैसला लिया है. यानि पंकज कुमार भी 28 फरवरी 2026 तक पद पर बने रहेंगे.


बता दें कि बैद्यनाथ यादव और पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में कई अहम पदों की जिम्मेवारी मिली हुई है. बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग का काम यही दोनों अधिकारी देख रहे हैं. बैद्यनाथ यादव बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड जैसे बोर्ड-निगम का भी काम देख रहे हैं. शिक्षा विभाग में अभी शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग का काम चल रहा है. वहीं, बीपीएससी के जरिये नये शिक्षकों की नियुक्ति भी होनी है. लिहाजा इन दोनों अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है.