ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

उपराष्ट्रपति दिलाएंगे पटना यूनिवर्सिटी को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा, जनवरी में भेजा जाएगा प्रस्ताव

PATNA :पटना यूनिवर्सिटी को केन्द्रीय विश्विविद्यालय का दर्जा मिलने की उम्मीदें बढ़ती दिख रही हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के पहल के बाद ये सपना पूरा होता दिख रहा है। पटना यू

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :पटना यूनिवर्सिटी को केन्द्रीय विश्विविद्यालय का दर्जा मिलने की उम्मीदें बढ़ती दिख रही हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के पहल के बाद ये सपना पूरा होता दिख रहा है। पटना यूनिवर्सिटी ने नया प्रस्ताव बनाने की पहल जोर-शोर से शुरू कर दी है। इसके लिए कमेटी का गठन पर जनवरी तक प्रस्ताव तैयार कर उपराष्ट्रपति के पास भेजने की तैयारी है।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पटना विश्वविद्यालय़ के केन्द्रीय पुस्तकालय के शताब्दी समारोह के दौरान सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी बनाए जाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था। कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए नये सिरे से प्रस्ताव भेजने को कहा कि जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक ये प्रस्ताव उनके पास भेजा जाएगा। इसके लिए कमेटी गठन की कवायद शुरू कर दी गयी है।

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर 2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को तीन कारणों से खारिज कर दिया गया था। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों के कर्मचारियों के वेतन भुगतान और सभी यूनिटों में पढ़ाई के अवसर न होना था। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि पिछली सभी आपत्तियों से निपटा जा चुका है रह गयी मेडिकल और इंजीनियरिंग यूनिट जो अब पीयू से अलग हो चुका है उसकी  फिर से पढ़ाई का प्रस्ताव भेजा जा सकता है । 

गौरतलब है कि इसी वर्ष अगस्त माह में  पटना यूनिवर्सिटी के केन्द्रीय पुस्तकालय शताब्दी समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति वैकया नायडू के सामने ही सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर अपनी मांग को खारिज करने का आरोप लगाया था। विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की थी लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गयी थी।


टैग्स