ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

यूपी से बिहार की चार शहरों के लिए चलेगी बसें, रूट और किराया जानिए

PATNA : उत्तर प्रदेश से बिहार के 4 शहरों के लिए 8 दिसंबर से बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. यूपी और बिहार के बीच हुए बस ट्रैवेल समझौते के बाद यात्रियों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश से

यूपी से बिहार की चार शहरों के लिए चलेगी बसें, रूट और किराया जानिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश से बिहार के 4 शहरों के लिए 8 दिसंबर से बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. यूपी और बिहार के बीच हुए बस ट्रैवेल समझौते के बाद यात्रियों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश से बिहार के बीच 4 रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया गया है. इन रूटों पर 16 रोडवेज बसों को परमिट भी जारी कर दिया गया है. इन सभी बसों को ऐसी जनरथ के नाम से जाना जाएगा.


परिवहन निगम के मुताबिक बिहार परमिट का मुद्दा बसों के परिचालन में लंबे अर्से तक मुश्किलें पैदा करता रहा लेकिन आपसी बातचीत के बाद दोनों राज्यों ने इस पर सहमति दे दी. अब उत्तर प्रदेश के 4 शहरों से बिहार की 4 शहरों के लिए बस से चलाई जाएंगी. इसके लिए बुकिंग भी 5 दिसंबर से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी.


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी से नोएडा, लखनऊ, कानपुर, दरभंगा होते हुए किशनगंज, दूसरी बस कौशांबी से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए नालंदा, तीसरी बस कौशांबी से नोएडा, लखनऊ देवरिया, सिवान, छपरा होते हुए पटना और चौथी बस कौशांबी से नोएडा, आगरा, प्रयागराज, मधेनियां होते हुए बक्सर पहुंचेगी. वहीं बात किराए की करें तो कौशांबी से पटना के लिए किराया 1872 रुपये, कौशांबी से किशनगंज का किराया 2443 रुपये, कौशांबी से नालंदा का किराया 2089 रुपये और कौशांबी से बक्सर तक का किराया 1708 रुपये तय किया गया है.