ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

पटना के एक ही मोहल्ले से दो बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन; SSP से लगाई गुहार

Patna News: पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मंगलचौक से एक ही मोहल्ले के दो मासूम बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन दहशत में हैं और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

Patna News
कहां गायब हो गए दोनों बच्चे?
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना अंतर्गत मंगलचौक के रहने वाले दो मासूम बच्चों के अचानक लापता होने से परिवारों में मातम पसरा हुआ है। बच्चों की तलाश में भटक रहे परिजन जब थाने से निराश हुए तो न्याय और मदद की गुहार लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गए।


बताया जा रहा है कि 29 मई को एक ही मोहल्ले के एक बच्चा और एक बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। घटना के बाद से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के गायब होने के बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई।


इसी से नाराज़ और परेशान परिजन सोमवार को पटना एसएसपी कार्यालय पहुंची है और बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाने पहुंची है। एसएसपी कार्यालय के बाहर बिलखती मांओं का दर्द हर किसी को झकझोर रहा था। अपने बच्चों की तलाश में बेसुध माताएं लगातार पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करती रहीं।


परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस शुरुआत से सक्रिय होती तो शायद अब तक बच्चों का कोई सुराग मिल गया होता। फिलहाल परिवार वालों की एक ही मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द दोनों बच्चों को ढूंढकर सुरक्षित घर वापस लाए। इस घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोग भी बच्चों की तलाश तेज करने और मामले में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता