ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar News: बिहार में होली से पहले ट्रकों की हड़ताल, इन जरूरी चीजों की हो जाएगी किल्लत; एसोसिएशन क्यों है नाराज?

Bihar News: बिहार में होली से पहले ट्रकों की हड़ताल होने वाली है। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल का एलान कर दिया है और इसकी जानकारी सरकार को दे दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में होली से पहले ट्रकों की हड़ताल का एलान किया गया है। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने दो और तीन मार्च को आंशिक हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के दौरान बालू, गिट्टी और मिट्टी की ढुलाई बंद रहेगी हालांकि अन्य जरूरी सामानों की ढुलाई जारी रहेगी। 


बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि दो और तीन मार्च को ट्रकों की दो दिवसीय आंशिक हड़ताल रहेगी। इसके बाद भी अगर सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है तो सभी ट्रक मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय को दे दी है।


बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की कुछ मांगे हैं और उन्हीं मांगों के समर्थन में फिलहाल आंशिक हड़ताल का एलान किया गया है। इनकी मुख्य मांगों में माइनिंग चालान के साथ ट्रकों को आर्थिक दंड एवं मुकदमा से मुक्त करने, बालू और पत्थ लदे ट्रको के लिए समुचित आवागमन की सुविधा देना शामिल है।


इसके साथ ही पुलिस को बालू, पत्थर और मिट्टी जांचने के अधिकार को वापस लेने समेत हर महीने जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ नियमित रुप से खनन विभाग और परिवहन विभाग की बैठक कराने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने पहले दो दिनों के आंशिक हड़ताल का फैसला लिया है, इसके बाद भी अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो ट्रक मालिक अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता