ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्र

TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC से PT सिलेबस में 50% बाल मनोविज्ञान और 50% GK/GS प्रश्न शामिल करने पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

बिहार न्यूज
“एक अभ्यर्थी, एक परिणाम” की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की PT EXAM के सिलेबस में बदलाव और “एक अभ्यर्थी, एक परिणाम” की मांग को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC से आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। 


शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने बीपीएससी के अध्यक्ष से कहा है कि छात्र संघों ने TRE-4 परीक्षा को लेकर हमसे बातचीत की। छात्र संघों की मांग है कि PT के सिलेबस में 50% प्रश्न बाल मनोविज्ञान और 50% प्रश्न GK/GS से हों। GK/GS के 50% हिस्से में से 30% प्रश्न बिहार से संबंधित रखने की मांग की गई है।


बिहार से संबंधित प्रश्नों में बिहार का इतिहास, राजनीतिक-आर्थिक स्थिति, भूगोल और सामान्य ज्ञान शामिल करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा “एक अभ्यर्थी, एक परिणाम” की मांग भी रखी गई है। शिक्षा विभाग ने BPSC से इन मांगों पर आगे आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


पत्र में इन बदलावों को अंतिम रूप से लागू करने का आदेश नहीं दिया गया है, बल्कि छात्र संघों की मांगों के संबंध में BPSC से अग्रेत्तर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्र

टैग्स