ब्रेकिंग
पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां

‘किसी भी वक्त जारी हो सकता है TRE4 का नोटिफिकेशन’, शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से की यह अपील

TRE 4 Vacancy: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE 4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि TRE 4 की वैकेंसी किसी भी वक्त जारी हो सकती है और शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

TRE 4 Vacancy
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

TRE 4 Vacancy: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। खुद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह दावा किया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और जाकर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोला।



राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आज गवर्नर से उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी। राज्यपाल से हम मिले और सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो काम कर रही है। उसके बारे में हमने उन्हें बताया। मेरी एक पुस्तक आई है ‘वंदे मातरम’, उस पुस्तक को राज्यपाल को भेंट किया। बहुत देर तक बात हुई और उनसे बहुत सी जानकारी भी प्राप्त की है।



वहीं टीआरई 4 समेत अन्य मुद्दों पर छात्रों के आंदोलन पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीआरई फोर का जो भी अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे, उनसे कहना चाहता हूं कि उनका एक उज्जवल भविष्य इंतजार कर रहा है। किसी भी समय टीआरई 4 की वेकेंसी आ सकती है। इसलिए वे जाएं और अपनी तैयारी में जुट जाएं। ऐसे लोगों के चक्कर में न पड़े जो केवल अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, वैकेंसी जितनी हमने सूचना दी थी उससे अधिक आएगी। किसी भी समय वैकेंसी जारी हो सकती है। बीपीएससी इसकी पूरी तैयारी में जुटा है। शिक्षा विभाग के स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं, पढाई में जाकर जुटें।



मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे वैसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो इसका श्रेय लेना चाहते हैं। जाकर अपनी पढ़ाई करें और परीक्षा में सफल हों, उज्जवल भविष्य उनका इंतजार कर रहा है। 



वहीं तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के ऐसे विपक्ष के नेता हैं जो बात उन्हें विधानसभा के अंदर करनी चाहिए उसके लिए वे सड़क चुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चलता है तो वह पर्यटन पर रहते हैं। बहुत दिनों से उनका फोटो अखबार में नहीं आ रहा है इसलिए फोटो खिंचवाने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता