ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

पटना में ट्रांसजेंडरों ने सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, प्रेम रंग महोत्सव में बोले किन्नर..हम प्रेमी हैं कोई अपराधी नहीं

राजधानी पटना में किन्नरों ने लवर प्राइड प्रेम रंग महोत्सव का आयोजन वैलेंटाइन डे पर किया। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए कहा कि प्यार है तो जीवन है...हम प्रेमी हैं अपराधी नहीं.

BIHAR
वैलेंटाइन डे
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Valentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के मौके पर आज पटना में ट्रांसजेंडरों ने प्रेम रंग महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर एलजीबीटी कम्युनिटी के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर किन्नरों ने भोजपुरी और फिल्मी गीतों पर जमकर डांस की और लोगों को प्यार का संदेश दिया। किन्नरों ने कहा कि हम प्रेमी हैं अपराधी नहीं..



वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी पटना में LGBT समुदाय के द्वारा लवर प्राइड प्रेम रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। LGBT समुदाय ने वैलेंटाइन डे पर अपनी खुशी जाहिर की। भोजपुरी के अश्लील गानों पर किन्नरों ने ठूमके लगाये। किन्नरों ने कहा कि हम प्रेमी हैं कोई अपराधी नहीं। 



 LGBT समुदाय के लोगों ने कहा कि वैलेंटाइन डे को कुछ लोग सेलिब्रेट करते हैं और कुछ ऐसे लोग होते हैं जो इसका विरोध करते हैं लेकिन प्यार को कोई विरोध नहीं कर सकता है। प्यार तो प्यार होता है। चाहे कोई भी व्यक्ति हो हसबैंड-वाइफ का प्यार हो या फिर माता-पिता का प्यार या अपने पार्टनर्स का प्यार सभी लोगों का जीवन का सच है प्यार से कोई बाहर नहीं हो सकता। प्यार है तो जीवन है इस रोका नहीं जा सकता। 



आज यहां लगभग 700 लोग इकट्ठा हुए हैं। ये सारे लोग इसी बात को लेकर सेलिब्रेट कर रहे है कि हम प्रेमी हैं कोई अपराधी नहीं। इसके प्रति किसी की दुर्भावना है तो पूरी तरीके से गलत है।  LGBT, All India transgender member रेशमा प्रसाद ने कहा कि प्यार है तो जीवन है। प्यार करने का अधिकार सबकों है बस प्यार चाहिए। वेलेंटाइन का लोग विरोध करते हैं लेकिन प्यार का कोई विरोध नहीं कर सकता प्यार तो प्यार होता है। प्यार से कोई मरहुम नहीं हो सकता । प्यार है तो जीवन है...हम प्रेमी है अपराधी नहीं..