ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ट्रेनों में पुरानी व्यवस्था फिर हुई बहाल, सेकेंड क्लास की बोगी में बिना आरक्षण कर सकेंगे सफर

DESK : ट्रेनों के जेनरल बोगी में सफर करने के लिए अब आपको रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ेगा। बिना रिजर्वेशन के ही अब आप सेकेंड क्लास की बोगी में सफर कर सकेंगे। सेकेंड क्लास की बोगी में बि

ट्रेनों में पुरानी व्यवस्था फिर हुई बहाल, सेकेंड क्लास की बोगी में बिना आरक्षण कर सकेंगे सफर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : ट्रेनों के जेनरल बोगी में सफर करने के लिए अब आपको रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ेगा। बिना रिजर्वेशन के ही अब आप सेकेंड क्लास की बोगी में सफर कर सकेंगे। सेकेंड क्लास की बोगी में बिना आरक्षण के सफर करने पर होनेवाले अतिरिक्त राशि में बचत होगी। हालांकि यह व्यवस्था अग्रिम आरक्षण समय या कोच में नो बुकिंग के बाद लागू होगी।


जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों में सेकेंड क्लास की कुछ बोगियों को आरक्षित रखा गया था। इसमें बिना रिजर्वेशन कराये कोई सफर नहीं कर सकता था। कोरोना की लहर थमने के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों को पहले की तरह सामान्य कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब ट्रेनों में सेकेंड क्लास बोगी को अनारक्षित कर दिया गया है।


हालांकि पहले से टिकट कटा चुके लोगों की सुविधा के लिए उस बोगी में बगैर आरक्षण वाले सफर नहीं कर सकते हैं। अब नये टिकट कटा कर सफर करनेवाले को आरक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी। बताते चलें कि कोरोनाकाल में लागू किये गये इस नियम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

टैग्स