ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सभी ट्रेनी DSP और दारोगा को सरकार ने दी छुट्टी, कोरोना के डर से 31 मार्च तक घर पर रहेंगे

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सामान्य प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है. सरकार की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक राजगीर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सामान्य प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है. सरकार की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक राजगीर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे सभी प्रशिक्षु डीएसपी और दारोगा की छुट्टी कर दी गई है. जानलेवा वायरस कोरोना के डर से उनको घर पर रहने का आदेश दिया गया है. 


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है. इस आदेश में लिखा गया है कि सभी ट्रेनी डीएसपी और पुलिस अवर निरीक्षक अकादमी से जाकर अपने घर पर रहेंगे. सभी को 1 अप्रैल से योगदान देने को कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर स्थगन में वीस्टार होता है तो इसकी सूचना अलग से दी जाएगी. 


विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अकादमी में पोस्टेड या प्रतिनियुक्त अफसर और अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर बने रहेंगे. इन सभी को 2 यूनिट में बांटकर एक-एक दिन ही काम पर आने के लिए कहा गया है. ताकि किसी भी स्थान पर कर्मियों का जुटाव ज्यादा नहीं हो. ड्राइवरों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक ट्रेनी अफसरों और पुलिसकर्मियों को पहुंचाने का आदेश दिया गया है.

सभी ट्रेनी DSP और दारोगा को सरकार ने दी छुट्टी, कोरोना के डर से 31 मार्च तक घर पर रहेंगे

टैग्स