ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ट्रेन में कर रहा था लालू यादव की शिकायत, जमकर हुई पिटाई

KANPUR : नीतीश समर्थक यात्री को चलती ट्रेन में लालू प्रसाद यादव की बुराई करना मंहगा पड़ गया. साथ में यात्रा कर रहे लालू समर्थकों ने नीतीश कुमार के समर्थक की जमकर पिटाई कर दी.

ट्रेन में कर रहा था लालू यादव की शिकायत, जमकर हुई पिटाई
First Bihar
2 मिनट

KANPUR : नीतीश समर्थक यात्री को चलती ट्रेन में लालू प्रसाद यादव की बुराई करना मंहगा पड़ गया. साथ में यात्रा कर रहे लालू समर्थकों ने नीतीश कुमार के समर्थक की जमकर पिटाई कर दी. मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद लालू यादव के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. ये वाकया उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है.


मामला दो दिन पहले का है. दिल्ली से बिहार होते हुए हावडा जा रही सियालदह एक्सप्रेस में ये वाकया हुआ. ट्रेन के एसी कोच में नरेंद्र तोमर नाम का यात्री बैठा था. बिहार चुनाव की चर्चा हुई तो तोमर ने लालू यादव की शिकायत करना शुरू कर दिया. नरेंद्र तोमर खुद को नीतीश कुमार का समर्थक बता रहा था.


लेकिन उसी कोच में बैठे शकील और अनवर नामक युवकों ने नरेंद्र तोमर का विरोध करना शुरू कर दिया. नरेंद्र तोमर ने लालू की शिकायत करना जारी रखा तो बात बढ़ गयी. इसके बाद शकील और अनवर ने मिलकर नीतीश समर्थक को जमकर पीट दिया.


मारपीट होते देख कोच में बैठे दूसरे यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद जीआरपी वहां पहुंची. जीआरपी ने मारपीट करने वाले लालू समर्थक शकील और अनवर को गिरफ्तार कर लिया. मार खाने वाले नीतीश समर्थक नरेंद्र तोमर के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.


कानपुर जीआरपी के प्रभारी मो. उस्मान ने बताया कि शकील और अनवर नाम के यात्रियों ने लालू यादव का विरोध करने पर यात्री से मारपीट की थी. दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.  जमानती धारा होने के कारण दोनों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया. कानपुर रेलवे के अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि  राजनीतिक विरोध को लेकर लड़ाई हुई थी.