ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बर्थडे आज, लालू ने भेंट किया गुलाब का फूल, तेजप्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी का आज बर्थडे है। इस मौके पर उनके पति लालू यादव ने गुलाब का फूल भेंट किया और जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ नये साल की शुभकामनाएं दी। तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरी जिन्दगी की सबसे अमूल्य रत्न मेरी मां हैं।

RABRI DEVI BIRTHDAY
HAPPY BIRTHDAY
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: आज बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मौके पर राबड़ी देवी को गुलाब का फुल भेंट किया और बर्थडे की बधाई के साथ-साथ नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए 01 जनवरी की सुबह से ही राबड़ी आवास पर राजद नेताओं और कार्यकर्ता का तांता लगा रहा।


 कार्यकर्ता फूल गुलदस्ता और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पर पहुंचे और राबड़ी देवी को इसे भेंट कर जन्मदिन की बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने नेता लालू प्रसाद यादव से भी मिले और उन्हें भी नववर्ष की बधाई दी। नये साल पर अपने नेता को गिफ्ट भेंट करने के लिए कई लोग पहुंचे। कोई बकरा लेकर तो कोई लालटेन लेकर राबड़ी आवास पहुंचा। जिसे देखकर लालू यादव भी हैरान रह गये। उनके प्रति कार्यकर्ताओं के प्रेम को देखकर लालू भावुक हो गये।


लालू यादव ने भी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही तमाम देशवासियों और बिहारवासियों को भी नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया साल लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। नए साल में मंगल रहे, यही कामना करता हूं। लालू ने पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई भी दी। कहा कि हमने भी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है। 


वही लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मां राबड़ी देवी का बर्थडे मनाया। इस मौके पर केक काटा गया। सोशल मीडिया फोटो शेयर करते हुए तेजप्रताप ने एक्स पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि..माता जीवन की पहली गुरु होती है l मेरी जिन्दगी की सबसे अमूल्य रत्न हैं मेरी माँ l आपके जीवन को ईश्वर हमेशा सुख और  समृद्धि से भर दे..मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी माँ  आपकी ममता, आपकी मुस्कान, आपके प्यार और आस्था को सलाम l मेरी स्नेही आदरणीय माँ आपके जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं..


वही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (MUKESH SAHNI) ने आज बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (RABRI DEVI) के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है। वही नये साल की भी शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री न एक कर्तव्य परायण महिला के रूप में खुद को साबित किया है बल्कि एक सफल  राजनीतिज्ञ भी रही है। उन्होंने राबड़ी देवी के स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की है। 


उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।मुकेश सहनी ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए इस साल होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए अहम चुनाव है।इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष आपके लिए तमाम खुशियां लेकर आये। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है।

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बर्थडे आज, लालू ने भेंट किया गुलाब का फूल, तेजप्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट


टैग्स