ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तर

तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने से भोटे-कोशी नदी में 3 मीटर का surge आया है। गंडक में जलस्तर बढ़ने की आशंका पर बिहार में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैनात।

बिहार न्यूज
गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: तिब्बत क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे एक ग्लेशियल झील (Glacial Lake) के फटने की घटना सामने आई है। इसके कारण भोटे-कोशी नदी में करीब 3 मीटर का जल surge प्रवाहित हो रहा है। भोटे-कोशी नदी तिब्बत से निकलकर नेपाल में त्रिशूली नदी में मिलती है। इस घटना के बाद इसके डाउनस्ट्रीम में गंडक नदी के जलश्राव और जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की आशंका जताई गई है।


जल संसाधन विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 86,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। इसकी प्रवृत्ति बढ़ने की बताई गई है।


देवघाट में जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे

नेपाल में नारायणी नदी के देवघाट गेज स्थल पर वर्तमान जलस्तर 4.77 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का निशान 9 मीटर और चेतावनी स्तर 7.30 मीटर है। विभाग के अनुसार, देवघाट में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गंडक बराज तक पानी पहुंचने में करीब 3 घंटे 30 मिनट का समय लग सकता है। ऐसे में गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

घटना की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं। साथ ही मुख्यालय स्तर से अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में एक तकनीकी दल को गंडक बराज पर भेजा गया है।


गंडक नदी बेसिन में आने वाले सभी जिलों को चेतावनी संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों को संभावित आकस्मिक स्थिति को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने और लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। इसके साथ ही तटबंधों के लगातार निरीक्षण और निगरानी की व्यवस्था भी मजबूत की गई है।


तटबंध के अंदर रहने वाले लोगों को किया जाएगा अलर्ट

मुख्य सचिव, बिहार के स्तर से संबंधित सभी जिलाधिकारियों के साथ आपात बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया गया। तटबंध के अंदर बसे लोगों को माइकिंग के माध्यम से संभावित खतरे की जानकारी देने और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी करने को कहा गया है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात की जा रही हैं।


मुख्यमंत्री ने की स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश

मुख्यमंत्री बिहार ने मुख्य सचिव, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन विभाग और सचिव जल संसाधन विभाग के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड में रहने, सभी आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करने और गंडक नदी समेत पूरे प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। फिलहाल प्रशासन और जल संसाधन विभाग गंडक नदी के जलस्तर, गंडक बराज के जलश्राव और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। संभावित जल वृद्धि को देखते हुए निचले और तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


वही नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। गृह मंत्री ने संभावित संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए NDRF को mobilise किया जा रहा है।

टैग्स