ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna News: महाशिवरात्रि के बीच पटना में बड़ा हादसा, गंगा स्नान के दौरान तीन लोग नदी में डूबे

Patna News: महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा स्नान के दौरान पटना में तीन लोग डूब गए हैं. तीनों स्नान कर रहे थे इसी दौरान गहरे पानी में चले गए.

Patna News
गंगा में तीन लोग डूबे
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में महाशिवरात्रि की धूम के बीच बड़ा हादसा हो गया है। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन लोग डूब गए हैं। पटना के केलक्ट्रेट घाट पर यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद केलक्ट्रेट घाट पर अफरा तफरी मच गई है। गंगा में डूबे तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।


स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों लापता लोगों को नदी में तलाश किया जा रहा है हालांकि अबतक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद लापता तीनों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। सैकड़ों लोगों ने गंगा में स्नान किया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन हो गए हैं। इसी बीच पटना में बड़ा हादसा हो गया और तीन लोग गंगा में डूब गए हैं।