ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

तीन जिलों का जायजा लेने निकले CM नीतीश, बारिश से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PATNA : बिहार में पिछले एक सप्ताह से चक्रवाती तूफ़ान गुलाब का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. हालात अब ऐसे हो गए हैं कि कई इलाके बारि

तीन जिलों का जायजा लेने निकले CM नीतीश, बारिश से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले एक सप्ताह से चक्रवाती तूफ़ान गुलाब का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. हालात अब ऐसे हो गए हैं कि कई इलाके बारिश के पानी की वजह से पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बारिश के कारण प्रभावित पटना, नालंदा और नवादा जिले का निरीक्षण करने निकले हैं. सीएम सड़क मार्ग से ही इन जिलों का जायजा लेंगे. साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें जरूरी निर्देश देंगे.


तीन जिलों का जायजा लेने निकले CM नीतीश, बारिश से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा


आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय गुलाब की वजह से पिछले एक सप्ताह से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में अगले 72 घंटों के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कई जिलों में रोज हो रही बारिश की वजह से जलजमाव जैसी स्थिति बन गई है. 


तीन जिलों का जायजा लेने निकले CM नीतीश, बारिश से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवातीय हवा के क्षेत्र का असर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और बंगाल के तट पर पड़ रहा है. इस वजह से इन दोनों जगह कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण बिहार में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं, जो 30 सितंबर से शुरू हो कर 4 अक्टूबर तक रह सकते हैं.