ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR NEWS : पटना के बड़े होटल को ईमेल से मिली धमकी, इलाके में मचा हडकंप

BIHAR NEWS : पटना पुलिस की तरफ से कहा गया है कि लिखित आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि याकूब मेमन के नाम से यह धमकी दी गई है

BIHAR CRIME
bihar crime
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पटना के एक होटल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में गांधी मैदान थाने में केस भी दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि याकूब मेमन के नाम से यह धमकी दी गई है। इस धमकी में होटल के अंदर दो किलो TNT रखने की बात कही गई है। 


वहीं, ईमेल में होटल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि वो सभी होटल से सभी स्टाफ और मेहमानों को निकाल दें। इस मामले में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि होटल में विस्फोटक रखे जाने से जुड़े इस ईमेल के मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अब  होटल के वाइस प्रेसिडेंट की तरफ से गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करवाया गया है। 


होटल प्रबंधन ने पुलिस से मांग की है कि मेहमानों को सुरक्षा प्रदान की जाए और इस संदिग्ध ईमेल की जांच की जाए। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में सहयोग करने की बात कही है। पटना पुलिस की तरफ से कहा गया है कि लिखित आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जालसाजी, धमकी देने और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और होटल की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।


होटल के रिसेप्शन को संबोधित करते हुए बम होने की सूचना ई-मेल भेजी गई थी। ई-मेल में लिखा था कि एक यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे को भटकाने के लिए एक समुदाय के अधिकारी ने पाकिस्तान के आईएसआई के साथ मिलकर होटल में ऑपरेशन चलाया था। होटल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हो सकता है, इस कारण वहां के प्रबंधन सभी कर्मियों और वहां ठहरे लोगों को निकाल कर जांच करवाएं। हालांकि जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।