ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना में चोर की पीट-पीटकर हत्या, मकान मालकिन गिरफ्तार

पटनासिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के तुलसी मंडी इलाके में चोरी करने आए शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। पिटाई में शामिल मकान मालकिन को गिरफ्तार किया गया है।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना सिटी में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़ लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी इलाके की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


मिली जानकारी के अनुसार, चोर घर में रात 3 बजे के करीब घुसा था। इसी बीच घरवालों की नींद खुल गई और उसे पकड़ लिया। घर के सदस्यों ने सबसे पहले उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया, फिर कपड़े उतार कर उसे तब तक पीटते रहे जब तक कि उसकी मौत ना हो गई। मौत के बाद शव को ले जाकर बीच सड़क पर फेंक दिया। सड़क पर फेंके गये शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस ने इस मामले में ड्यूक डॉग की मदद ली। जो सूंघते हुए मकान मालिक पंचम मेहता के घर पहुंच गया। ड्यूक डॉग के साथ पुलिस को देख मकान मालिक को माजरा समझते देर नहीं लगी। घर के कोने में एक प्लास्टिक रखा हुआ था उस पर खून के निशान पाए गये  जिसे ड्यूक डॉग ने खोज निकाला। पुलिस ने भी शक के आधार पर मकान मालकिन मधु देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जबकि पुलिस को देख मकान मालिक पंचम मेहता मौके से फरार हो गया। 


अब पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। पंचम मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा और आलमगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का पता चला है कि पंचम मेहता के घर में चोरी की नीयत से शख्स घुसा था।


 घर के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। अज्ञात शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। वही अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि जांच के लिए मौके पर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। युवक के साथ मारपीट की गई है। मृतक के हाथ पर एक टैटू बना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।'