ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चिराग पासवान और उनके समस्त परिवार से भी मुलाकात की और सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मकर संक्रांति सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

BIHAR POLITICS
चिराग के घर राज्यपाल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। LJP(R) सुप्रीमो चिराग पासवान ने राज्यपाल का स्वागत किया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे।


इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चिराग पासवान और उनके समस्त परिवार से भी मुलाकात की और सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मकर संक्रांति सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी महाकुंभ का मेला चल रहा है हम भी महाकुंभ जाने वाले है। पांच दिनों का कार्यक्रम है। शायद 6, 7, या 8 फरवरी को वहां जाएंगे। उनकी तरफ से कोई डेट अभी फिक्स नहीं हुआ है। उनकी तरफ से सिर्फ इनविटेशन आया है। 


जूना अखाड़ा परमार्थ निकेतन और तीन-चार जगह से निमंत्रण आया हुआ है। कुंभ में तो जाना ही है साथ ही उनके आश्रम में थोड़ा वक्त बिताना है। मकर संक्रांति को लेकर उन्होंने कहा बिहार का दही चूड़ा शानदार है कल से खा रहे हैं। कुंभ मेला वक्फ बोर्ड के जमीन पर लगी है। इस सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि यह सब में मैं नहीं पड़ता अच्छी बातें और पॉजिटिव बातें पूछिए।

टैग्स