ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से भागा शराबी, गंगा नदी में लगा दी छलांग, फिर क्या हुआ जानिये?

शराबी को इस बात का डर था कि उसके परिवारवाले अब उसे जेल से छुड़ाने नहीं आएंगे। क्योंकि शराब पीने की उसकी आदतों से वो परेशान हो गये हैं। इसलिए पुलिस कर्मियों के गिरफ्त से उसने भागने की कोशिश की। गंगा नदी में उसने छलांग लगा दी।

BIHAR POLICE
शराबी को भेजा जेल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna crime: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प घटना घटी, जहाँ एक शराबी अजय कुमार पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में गंगा नदी में कूद गया। अजय पर शराब पीकर घरेलू हिंसा करने का आरोप है और पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी।


बाढ़ स्थित बांध रोड के पास उपकारा से कोर्ट ले जाते समय अजय अचानक पुलिस कर्मी को झटका देकर गंगा नदी में कूद गया। उसे बचाने के लिए पुलिस कर्मियों ने भी नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद एक स्थानीय नाविक की मदद से शराबी को पकड़ा जा सका। 


पूछताछ के क्रम में अजय ने बताया कि उसे पता था कि उसके परिवार वाले उसे छुड़ाने नहीं आएँगे, इसलिए उसने भागने का प्रयास किया। उसने यह भी बताया कि वह पहले भी शराब पीने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। मरांची थाने के पुलिसकर्मी सुमित कुमार के अनुसार, अजय को उसके परिवार वालों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह शराब के नशे में घर में मारपीट कर रहा था। इस घटना के बाद सावधानी पूर्वक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद शराब को जेल भेज दिया गया है। 

टैग्स