ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

ठंड से ठिठुरा बिहार, गया में टुटा 5 साल का रिकॉर्ड, 2.9 डिग्री रहा तापमान

PATNA : पूरा बिहार इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। बर्फीली पछुआ हवा ने पुरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है रहा। आलम यह है कि ठंड के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा और हर रो

ठंड से ठिठुरा बिहार, गया में टुटा 5 साल का रिकॉर्ड, 2.9 डिग्री रहा तापमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरा बिहार इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। बर्फीली पछुआ हवा ने पुरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है रहा। आलम यह है कि ठंड के  तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा और हर रोज पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस बार गया में ठंडे ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को पिछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा। जिसके बाद मौसम विभाग ने यहां शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इस सीजन में बिहार के किसी भी शहर में पहली बार इस तरह का एलान किया गया। 



वहीं, राजधानी पटना में भी लोग ठंड से कांपते रहे। राज्य में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। पटना में दस जनवरी तक कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। जबकि बीते कल राजधानी वासियों काफी दिनों बाद धूप भी देखने को मिला। लेकिन इसके बावजूद  पछुआ के प्रवाह के कारण ठंड से खास राहत नहीं मिली। अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो और अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे है। 


इधर, इस ठंड और कोहरे की वजह से विमान और ट्रेन परिचालन पूरी तरह बेपटरी रहा। पटना आने वाली आधा दर्जन उड़ानें देरी से आईं। स्पाइस जेट की दिल्ली-पटना फ्लाइट को कोलकाता डाइवर्ट किया गया। वहीं, ट्रेनें 15 घंटे से भी अधिक की देरी से पटना जंक्शन पहुंचीं। 


गौरतलब हो कि, ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद हैं। हालांकि रोहतास और औरंगाबाद में सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं। वहीं, सारण, जहानाबाद और कैमूर में स्कूल 10, बक्सर में 11 तक बंद है। नवादा में 5वीं तक के स्कूल 14 तक बंद हैं। वैशाली में 14 तक इंटर तक के सभी शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। भोजपुर में 10वीं कक्षा तक के स्कूल 14 तक बंद हैं।

संबंधित खबरें