ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

तेजस्वी का बड़ा फैसला : हर 50 किमी पर रहेगी एक एंबुलेंस, 100 किमी के दायरे में ट्रामा सेंटर

PATNA : बिहार में पिछले कुछ महीनों से सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों को

तेजस्वी का बड़ा फैसला :  हर 50 किमी पर रहेगी एक एंबुलेंस, 100 किमी के दायरे में ट्रामा सेंटर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ महीनों से सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों को कठनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या जो देखने को मिलती है वो है समय पर मरीज को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाना और दूसरी घटनास्थल में अस्पताल की दूरी अधिक होना। लेकिन, अब सरकार से इस समस्या के समाधान को लेकर एक नया फैसला लिया है। 


दरअसल, प्रदेश में दुर्घटना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक 50 किमी पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था करेगा। साथ ही प्रति सौ किमी के दायरे में एक ट्रामा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। ट्रामा सेंटर की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने 22 मार्च को विधानसभा में की थी। यह ट्रामा सेंटर मल्टीपल फ्रैक्चर के इलाज के साथ दूसरे गंभीर मामले में जीवन रक्षक उपकरणों से लैस रहेंगे। 


वहीं, सड़क सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन और मेडिकल कालेज अस्पतालों के अधीक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण के दौरान घायल व्यक्ति या समूह की किस प्रकार जीवन रक्षा की जा सकती है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति 50 किमी पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण के क्रम में जानकारी दी जायेगी कि  राज्य के सभी अस्पतालों को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें सरकारी के साथ निजी अस्पतालों को शामिल किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, पहले चरण में सभी जिला अस्पताल सूचीबद्ध होंगे। अस्पतालों के सूचीबद्ध होने का यह लाभ होगा कि दुर्घटना में घायल अगर आयुष्मान भारत से जुड़ा है जो उसका उसका मुफ्त इलाज होगा। अन्य बीमा कंपनी से जुड़ा है तो उसका भी लाभ मिलेगा। अगर किसी स्थान पर बार-बार दुर्घटना होती है तो ब्लैक स्पाट चिह्नित किए जाएंगे।