ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में नई सरकार बनते ही छीन गया तेजप्रताप से बंगला, BJP कोटे के मंत्री को हुआ अलॉट

बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद तेजप्रताप यादव से 26 एम स्टैंड रोड वाला सरकारी बंगला वापस ले लिया गया है। यह बंगला अब बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

बिहार
चुनाव में हार के बाद बंगला छिनाया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई एनडीए की सरकार बनते ही लालू परिवार से बंगला छीना गया। 10 सर्कुलर स्थित जिस बंगले में 20 साल से लालू-राबड़ी रहते थे, वो बंगला तो छीना तो गया ही साथ ही उनके बड़े लाल तेजप्रताप यादव से भी बंगला छीन लिया गया। 


नीतीश कैबिनेट के सभी नये 26 मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है। जिसमें 13 पुराने मंत्रियों को पुराना बंगला ही आवंटित किया गया है। जबकि 13 नए मंत्रियों को नया बंगला अलॉट किया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से सरकारी आवास को खाली करने को कहा गया है। 


बता दें कि तेजप्रताप यादव 26 एम स्टैंड रोड में रहते हैं, अब यह आवास बीजेपी कोटे से मंत्री बने लखेंद्र पासवान को आवंटित कर दिया गया है। यह आवास खाली होते ही लखेंद्र पासवान उसमें शिफ्ट कर जाएंगे। इसे लेकर भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी किया है। 


 इस लिस्ट में दिलीप जायसवाल, सुरेन्द्र मेहता, श्रेयसी सिंह, संजय सिंह टाईगर, अरूण शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, श्रीनारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश का नाम है, जिन्हें सरकारी बंगला अलॉट किया गया है। 


बिहार में नई सरकार बनते ही छीन गया तेजप्रताप से बंगला, BJP कोटे के मंत्री को हुआ अलॉट

टैग्स