ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश को तेजस्वी की दो टूक, आपदा की जिम्मेदारी लें और दें इस्तीफा

PATNA: पटना में जल जमाव और लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना की आपदा के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: पटना में जल जमाव और लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना की आपदा के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे इस्तीफे की मांग की है.

राजद नेता ने कहा कि पटना में आयी आपदा प्राकृतिक आपदा नहीं है. राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस आपदा को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है. सरकारी अधिकारियों के काम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी तक पटना शहर का नक्शा तक नहीं खोज पाया है.

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वो विकास की बात करते हैं. लेकिन कहां है विकास? सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर पटना कैसे स्मार्ट सिटी है? जहां लोग ऐसी आपदा से अभी तक उबर नहीं पाए हैं. बता दें कि बारिश के रुकने के बाद भी राजधानी के कई इलाके जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं और कई घरों में तो अभी भी घुटने तक पानी भरा है.