ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी यादव ने बताए शादी के साइड इफेक्ट्स, जानिए क्या हुआ बदलाव

PATNA : कल यानी सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शादी के साइड इफेक्ट्स गिना दिए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वे थोड़े मोटे हो गए हैं

तेजस्वी यादव ने बताए शादी के साइड इफेक्ट्स, जानिए क्या हुआ बदलाव
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कल यानी सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शादी के साइड इफेक्ट्स गिना दिए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वे थोड़े मोटे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक ज़माने में वह भी काफी फिट थे। ये उस वक्त की बात है जब तेजस्वी क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने कभी बिहार से नहीं खेला और इसका मलाल मुझे जीवन भर रह जाएगा।  



तेजस्वी यादव ने अपने क्रिकेट जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि "मैंने विराट कोहली के साथ खेला है। मैंने अंडर 13 अंडर 15 अंडर 17 अंडर 19 और कई रणजी भी खेले हैं। साथ ही उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेला है। बाद में लिगामेंट इंजरी के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा। तेजस्वी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम में जितने भी खिलाड़ी खेल रहे हैं सब उनके बैचमेट हैं या तो उनके जूनियर हैं। 




तेजस्वी यादव को मलाल सिर्फ इसी बात का रह गया कि वह बिहार के लिए खेल नहीं पाए। उन्होंने ये भी कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि बिहार के युवाओं का हर सपना पूरा हो। अगर वे क्रिकेटर बनना चाहें तो उसमें भी उन्हें कोई दिक्क्त न आए। इस दौरान तेजस्वी ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी शेयर की।

टैग्स