ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी की दुल्हन का पलकें बिछाकर हो रहा इंतजार, बैनर-पोस्टर से सज गया राबड़ी दरबार

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर को अपनी पुरानी दोस्त रेचल से शादी रचा ली. उसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि

तेजस्वी की दुल्हन का पलकें बिछाकर हो रहा इंतजार, बैनर-पोस्टर से सज गया राबड़ी दरबार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर को अपनी पुरानी दोस्त रेचल से शादी रचा ली. उसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि तेजस्वी जल्द अपनी दुल्हनिया के साथ पटना पहुचेंग. लेकिन  तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी शनिवार को रात अकेले पटना पहुंच गईं. 


पटना आने पर मीडिया ने जब सवाल किया कि तेजस्वी और बहू रेचल पटना कब आएंगे तब राबड़ी देने ने उसका जवाब नहीं दिया लेकिन यह जरूर कहा कि सबकों मिठाई खिलाऊंगी। माना जा रहा राबड़ी देवी इसलिए पहले आ गईं ताकि बहु के स्वागत की अच्छे से तैयारी की जा सके. इससे पहले 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास में तैयारी जोर-शोर से चल रही है.


राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने भी बैनर पोस्टर लगाकर तेजस्वी यादव और इनकी पत्नी के स्वागत की तैयारी कर रखी है. बैनर में शादी के समय की तस्वीरें लगाई गई है. भले ही तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी कर ली है, पर उनके प्रशंसक और कार्यकर्त्ता पटना में उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वह तस्वीरों से ही ख़ुशी मना रहे हैं.


लालू यादव के करीबी भोला यादव ने बताया कि 'एक दो दिन बाद से खरमास शुरू हो रहा है, खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. ऐसे में प्रीतिभोज का आयोजन भी रोक दिया गया है. खरमास के बाद तेजस्वी और राजेश्वरी पटना आएंगे, उसके बाद ही प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा. 

टैग्स