ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Tejashwi Yadav Protest: आरक्षण और नौकरी की मांग को लेकर धरना पर बैठेंगे तेजस्वी, इधर CM नीतीश बांट रहे नियुक्ति पत्र

Tejashwi Yadav Protest: पटना राजद ऑफिस के सामने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज धरने पर बैठेंगे। जबकि सीएम नीतीश आज नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

Nitish Kumar
Nitish Kumar
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Tejashwi Yadav Protest: राजधानी पटना में आज (रविवार) आरजेडी ऑफिस के सामने कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरना पर बैठेंगे। इसकी जानकारी खुद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मिलते हैं सुबह आरक्षण चोरों और नौकरी चोरों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में!”.


तेजस्वी ने आगे लिखा, “हमारी सरकार द्वारा बिहार में बढ़ायी गई 𝟔𝟓% आरक्षण सीमा को रोक देने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 𝟏𝟔% आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है, जिससे इन वर्गों के 𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।


𝐓𝐑𝐄-𝟑 शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में भी आरक्षण लागू नहीं होने से इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थियों को हजारो नौकरियों का नुकसान हुआ”।


इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज TRE-3 में सफल हुए अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच तेजस्वी का यह प्रदर्शन काफी मायने रखने वाला है।