ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी ने शाहनवाज से मांगी बिरयानी पार्टी! एक दूसरे से मिलकर दोनों नेता हुए गदगद, कहा- दावत पर बुलाइये

PATNA : इन दिनों बिहार विधान मंडल का बजट सत्र चल रहा है और सदन के अंदर पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे से सवाल जवाब कर रहे हैं. ये तो सदन के अंदर की बात है लेकिन सदन के बाहर का त

तेजस्वी ने शाहनवाज से मांगी बिरयानी पार्टी! एक दूसरे से मिलकर दोनों नेता हुए गदगद, कहा- दावत पर बुलाइये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इन दिनों बिहार विधान मंडल का बजट सत्र चल रहा है और सदन के अंदर पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे से सवाल जवाब कर रहे हैं. ये तो सदन के अंदर की बात है लेकिन सदन के बाहर का तो नज़ारा कुछ और ही है. शुक्रवार को विधानसभा से बाहर निकलते वक्त नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन से हो गई. एक दूसरे से मिलाकर दोनों नेता गदगद हो उठे. फिर क्या था! मौके की नजाकत को देखते हुए तेजस्वी ने शाहनवाज़ हुसैन से दावत की बात कह दी और ये बात वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गई. 


शुक्रवार को जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन से बाहर निकल रहे थे तो गाड़ी में बैठने से ठीक पहले दरवाजे पर ही उनकी मुलाकात बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन से हो गई. शाहनवाज़ को देखते ही तेजस्वी मुस्कराने लगे. तेजस्वी को देखकर शाहनवाज़ भी जोर का ठहाका लगा बैठे. इन दोनों के अलावा वहां बीजेपी एमएलसी संजय मयूख भी मौजूद थे. दोनों नेताओं का उत्साह देखकर वो भी हंसने लगे. फिर तेजस्वी ने शाहनवाज़ से कहा कि आपने तो दावत भी नहीं भेजा. इसपर संजय मयूख ने कहा कि यही तो गड़बड़ हो रहा है और हंसने लगे. 


इस दौरान शाहनवाज़ ने तेजस्वी से कहा कि अभी हम रुके हुए हैं. फिर तेजस्वी ने उनको कहा कि भागलपुर ही बुला लेते. हम वहीं आ जाते. फिर तेजस्वी ने शाहनवाज़ को मंत्री बनने पर बधाई भी दिया और कहा कि उनके मुंह में घी शक्कर. सदन में जो उद्योग मंत्री ने कहा, बिहार के हित के लिए वो काम पूरा कर दें.


तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ये भी कहा कि जब शाहनवाज़ हुसैन जी केंद्र में मंत्री थे तब भी बिहार के साथ सौतेला व्यवहार रहा था. हालांकि शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि बिहार में उद्योग का विस्तार होगा. उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए और इतंजार करना चाहिए कि क्या रिजल्ट आने वाला है. अगर वो अपना काम कर देते हैं तो मेरे लिए ख़ुशी की बात है. यह पूरे बिहार के लिए ख़ुशी की बात है.

टैग्स