ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'तेजस्वी यादव मुर्दाबाद' के लहराये पोस्टर, लोजपा ने पत्रकारों पर हमले के खिलाफ किया प्रदर्शन

PATNA: राजद के बिहार बंद के दौरान पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी के खिलाफ आज पटना की सड़कों पर लोजपा ने प्रदर्शन किया है। मुंह पर काली पट्टी बांधकर लोजपा के बिहार प्रदेश मीडिया प

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: राजद के बिहार बंद के दौरान पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी के खिलाफ आज पटना की सड़कों पर लोजपा ने प्रदर्शन किया है। 

 मुंह पर काली पट्टी बांधकर लोजपा के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू ने प्रदर्शन किया। उन्होनें  सरकार से पत्रकार बंधुओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। बता दें कि शनिवार को बिहार बंद के दौरान जहां पूरे बिहार से राजद कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी की खबरें सामने आयी थी वहीं पटना के डाकबंगला चौराहे पर पत्रकारों की पिटाई कर दी गयी।

बिहार बंद के दौरान मीडियाकर्मियों पर हुए हमले में कई लोग जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने पटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने उनका सिर फोड़ दिया। फोटोजर्नलिस्ट मोहन शर्मा, रिपब्लिक टीवी के बिहार रीजनल एडिटर प्रकाश सिंह, रिपब्लिक भारत के वीडियो जर्नलिस्ट सूरज को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। 

पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रकाश सिंह के साथ बंद समर्थकों ने धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं कैमरामैन सूरज के साथ बदसलूकी करते हुए बंद समर्थकों ने कैमरा तोड़ दिया। एबीपी के वीडियो जर्नलिस्ट रंजीत कुमार के साथ भी डाकबंगला चौराहे पर ही मारपीट हुई। इस तरह बंद के दौरान उपद्रवियों ने पत्रकारों को निशाना बनाया।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता