ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, पदग्रहण और नववर्ष की दी बधाई

आरिफ मोहम्मद खान के राबड़ी आवास पहुंचने से पहले तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे। जहां बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पदग्रहण और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

GOVERNOR SE MULAKAT
नवनियुक्त राज्यपाल से तेजस्वी की मुलाकात
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नये साल के अवसर पर राजभवन पहुंचे। जहां बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में मुलाकात कर पदग्रहण और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसके बाद राज्यपाल कुछ देर बाद राबड़ी आवास पहुंचे जहां उन्होंने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर नववर्ष  की शुभकामनाएं दी।


 राज्यपाल ने इस दौरान लालू से उनके सेहत के बारे में पूछा। तब लालू यादव ने अपनी सेहत की जानकारी दी। आज बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का जन्मदिन है। नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी देवी से भी मिले और उन्हें जन्मदिन और नववर्ष की बधाई दी। 


राबड़ी आवास में सुबह से ही लालू-राबड़ी-तेजस्वी से मिलने के लिए राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गयी। आरजेडी कार्यकर्ता गिफ्ट और गुलदस्ता लेकर अपने लेकर अपने नेता लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे और नये साल की शुभकामनाएं दी। कोई लालू यादव के लिए बकरा लेकर पहुंचा तो राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन लालू को भेंट किया। 


नए साल पर तेजस्वी यादव ने भी लोगों को बधाई दी और नए साल में यह संकल्प लिया कि बेरोजगारी और पलायन को खत्म करेंगे। नए साल में नई और सकारात्मक सरकार बनाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामना देते हैं। इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है। नीतीश कुमार विदाई यात्रा कर रहे हैं पता नहीं नीतीश कुमार कहां घूम रहे हैं। किससे बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। खेत में लगातार 20 साल  तक एक ही बीज डालने से फसल और जमीन दोनों खराब हो जाता है। नए ब्रांड का नया बीज डालने का समय आ गया है। तेजस्वी ने कहा कि नए साल में बिहार को आगे बढ़ाना है नए साल में बिहार से एनडीए की विदाई तय है।

टैग्स