ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तेजस्वी को मिली है धक्का मारने वाली सरकारी गाड़ी, चालू करने में पसीना निकल जाता है, देखें Video

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार के ऊपर हमलावर रहते हैं. लेकिन उनको जो सरकारी सुविधाएं मिली हैं. उसमें भी गड़बड़ी ही दिख रही है. जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार के ऊपर हमलावर रहते हैं. लेकिन उनको जो सरकारी सुविधाएं मिली हैं. उसमें भी गड़बड़ी ही दिख रही है. जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि तेजस्वी के कारकेड में शामिल गाड़ी को चालू करने के लिए धक्का लगाना पड़ता है. अगर कहीं साहेब को निकलना होता है तो उनके सुरक्षाकर्मी अपने जिप्सी को धक्का लगाते हैं. 


तेजस्वी के कारकेड में शामिल गाड़ी को धक्का लगाने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें उनके गार्ड पसीने बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल सोमवार को तेजस्वी आरा के लिए निकल रहे थे. जहां वो जम्मू में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन के परिजनों से मिलने जा रहे थे. इस दौरान अपने आवास से निकलते समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला. तेजस्वी की गाड़ी गई और उनके स्कार्ड की गाड़ी को सुरक्षाकर्मी धक्का लगाते रह गए. हालांकि गनीमत रही की गाड़ी चालू हो गई. नहीं तो तेजस्वी आगे निकल जाते और इधर उनके गार्ड जोर लगा के हइसा करते रह जाते. 



आरा निकलने से पहले जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वे 13 फरवरी को आयोजित रविदास जयंती में शिरकत करेंगे तो वे सवालों को टालते दिखे. नाबालिग से रेप  के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव के समर्थकों की तरफ से आरा में 13 फरवरी को रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. आरा की सड़कों पर तेजस्वी के साथ अरुण यादव की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता