ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी चुने गए विधायक दल के नेता, सदन में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी चल रही है. इधर राजद ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक

तेजस्वी चुने गए विधायक दल के नेता, सदन में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी चल रही है. इधर राजद ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी घोषणा की है.


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद विधायक दल का नेता निर्वाचित किया गया है. इसके आलावा उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी 5 दलों ने यह निर्णय लिया कि पहले के जैसा ही तेजस्वी सदन में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे.


बिहार चुनाव में हार को लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनादेश हमारे पक्ष में है. बिहार में जनादेश का अपहरण किया गया है. धन, बल और छल से जनादेश का अपहरण किया गया. महागठबंधन कोई भीड़ नहीं है. जनता के आशीर्वाद से बना हुआ गठबंधन है.


आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत के 122 के आंकड़े को एनडीए ने छू लिया है. एनडीए को बिहार में 125 सीटें मिली हैं. भाजपा को 74, जदयू को 43, वीआईपी को 4 और हम को 4 सीटें मिली हैं. जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गई हैं. बहुमत मिलने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रही है.


आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसे सर्वाधिक 75 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है. बिहार चुनाव में कांग्रेस को 19 और वामदलों को 16 सीटें हासिल हुई हैं. इसके अलावा एआईएमआईएम 5 सीटों पर बाजी मारने में कामयाब हुई है. लोजपा, बसपा और निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली हैं. 

टैग्स