ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी बिहार से बाहर, सुशील मोदी ने पूछा... RJD कैसे निभाएगी विपक्ष की भूमिका

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भले ही केंद्र की राजनीति में चले गए हो लेकिन बिहार में लालू प्रसाद यादव के कुनबे पर उन्होंने निशाना साधना बंद नहीं किया है.

तेजस्वी बिहार से बाहर, सुशील मोदी ने पूछा... RJD कैसे निभाएगी विपक्ष की भूमिका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भले ही केंद्र की राजनीति में चले गए हो लेकिन बिहार में लालू प्रसाद यादव के कुनबे पर उन्होंने निशाना साधना बंद नहीं किया है. सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव के बिहार से बाहर रहने पर निशाना साधा है. सुशील कुमार मोदी ने पूछा है कि तेजस्वी लगातार बिहार से बाहर हैं, ऐसे में आरजेडी विपक्ष का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी कैसे निभा पाएगा.


सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव फिर लगातार राज्य से बाहर समय बिता रहे हैं, जिससे आरजेडी जिम्मेदार प्रतिपक्ष के संवैधानिक दायित्व का निर्वाह ठीक से नहीं कर पा रहा है. पिछले सदन के अंतिम वर्ष में तेजस्वी यादव स्पीकर को बिना बताए 33 दिन गैरहाजिर थे. 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह करने के लिए बुलाए गए भारत बंद के समय तेजस्वी के गायब रहने से महागठबंधन नेतृत्व ही रह गया. तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि कोई भी पद दायित्व निभाने के लिए होता है. केवल जनता के पैसे से सुरक्षा सुविधा पाने के लिए नहीं.


सुशील कुमार मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ अमीर किसानों ने सामान्य किसानों के लिए फायदेमंद में कृषि कानूनों को रद्द कराने क्या जिद ठान रखा है. उनके इस जीत से दिल्ली में रहने वाले दो करोड़ लोगों को 20 दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन न्यायालय के रुख से अवगत विरोध खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है.