ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजस्वी की चेतावनी पर पुलिस की वार्निंग, एडीजी ने कहा - कार्रवाई करूंगा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तेजस्वी की चेतावनी के बाद पुलिस ने भी वार्निंग दे दी है. एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी ने बंद के दौरान उपद्रव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तेजस्वी की चेतावनी के बाद पुलिस ने भी वार्निंग दे दी है. एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी ने बंद के दौरान उपद्रव मचाने या कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने  वालों को बख्शा नहीं जाएगा.


शनिवार को राजद ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार बंद बुलाया है. जिसको लेकर शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि 'अगर पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग किया, नीतीश कुमार ने कुछ चालाकी दिखाने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा.' इस चेतावनी के बाद पुलिस ने भी अपना जवाब दिया. एडीजी ने कहा कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. माहौल बिगाड़ने वालों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


गुरुवार को एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों के बिहार बंद के दौरान कई जिलों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई जगहों पर बल प्रयोग किया था. पटना में भाकपा-माले, जाप और वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया था. शनिवार को तेजस्वी ने बंद बुलाया है. लेकिन उससे पहले ही अंजाम बुरा होने की बात पर विवाद शुरू हो गया है. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि अगर राजद के किसी भी कार्यकर्ता पर कहीं भी पुलिस ने लाठी चटकाई तो इसका अंजाम बुरा होगा.





टैग्स