ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Tej Pratap Maldives: शांति की तलाश में तेज प्रताप यादव, मालदीव के समुंदर किनारे ध्यान में लीन!

Tej Pratap Maldives: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों मालदीव में ध्यान और आत्मचिंतन में लीन हैं। समुद्र किनारे ध्यान करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'ओम नमः शिवाय' की ध्वनि सुनाई देती है।

तेज प्रताप यादव, मालदीव यात्रा, ध्यान वीडियो, ओम नमः शिवाय, लालू यादव परिवार, बिहार चुनाव 2025, तेज प्रताप ध्यान, राजनीति, RJD नेता, BJP रणनीति, Tej Pratap Maldives, Meditation Video, Bihar Politics,
आत्मचिंतन में लीन तेज प्रताप यादव
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Tej Pratap Maldives: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव  के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर मालदीव में हैं। वहां से उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान की मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'ओम नमः शिवाय' का मंत्रोच्चार सुनाई देता है, जो पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना देता है।


तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और लिखा है कि शांति जीवन में एक जरूरी चीज है। इसके बिना जीवन में अफरातफरी फैल जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से सोच और भावनाओं की गहराई को समझने में मदद मिलती है। यह अपार संतोष देता है।


उन्होंने आगे कहा कि बहते पानी की आवाज में अद्भुत शक्ति होती है। यह हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाती है और हमारी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकती है। बता दे कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को 14 मई को 17 से 23 मई तक मालदीव जाने की अनुमति दी थी। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब बिहार विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं और सभी दलों की नजर तेज प्रताप की राजनीतिक गतिविधियों पर है। इधर ,तेज प्रताप यादव इस बार समस्तीपुर की हसनपुर सीट छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसी सीट से वे 2015 में जीत चुके हैं और अब पुनः वापसी की रणनीति बना रहे हैं।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेज प्रताप यादव को राजनीतिक रूप से अलग थलग करने और आरजेडी परिवार में फूट डालने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने कहा था कि तेज प्रताप को घर के अंदर लड़ाई ही लड़नी होगी, बाहर की राजनीति बाद में है। पहले भी तेज प्रताप यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश सेवा का मौका मांगा था। यह बयान राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चित रहा था।


टैग्स