ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

तेज बारिश के कारण जय प्रभा सेतु का किनारा धंसा, बिहार से यूपी का संपर्क कटा

PATNA : खतरनाक चक्रवाती तूफान यास के असर की वजह से बुधवार से ही यूपी और बिहार के कई जिले में तेज आंधी-बारिश हो रही है. एक तरफ जहां हर तरफ जलजमाव की स्थिति और बिजली आपूर्ति बाधित हु

तेज बारिश के कारण जय प्रभा सेतु का किनारा धंसा, बिहार से यूपी का संपर्क कटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खतरनाक चक्रवाती तूफान यास के असर की वजह से बुधवार से ही यूपी और बिहार के कई जिले में तेज आंधी-बारिश हो रही है. एक तरफ जहां हर तरफ जलजमाव की स्थिति और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है वहीं दूसरी तरफ जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंस गया है. इस वजह से बिहार-यूपी का संपर्क टूट गया है. फिलहाल इस पुल से होकर जाने वाली गाड़ियों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. 


बताया जा रहा है कि यूपी के बलिया जिले के अंतर्गत पड़ने वाले चांद दियर के पास तेज बारिश के कारण एप्रोच सड़क धंस जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. पुल के किनारे दरारें भी दिख रही हैं. आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी और पानी आने पर पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है. मालूम हो कि करीब एक साल पहले इस पुल की मरम्मत की गई थी. मरम्मत के 6 महीने बाद ही यूपी और बिहार के दोनों मुहाने पर रोड किनारे की सड़क टूटने लगी थी तब से ही पुल पर आवागमन करने वाले और भारी वाहनों को लेकर किसी अनहोनी की आशंका बन रही थी.


जानकारी हो कि छपरा-पटना मार्ग से पुल के जरिये यूपी पहुंचने वाली यह सड़क हाजीपुर-गाजीपुर के नाम से जानी जाती है. इस पुल से होकर ही इस इलाके के लोग बलिया, गाजीपुर और बनारस जाते हैं. खतरा नहीं मोलने वाले लोगों को अब दूसरे रास्ते के जरिये इन इलाकों में पहुंचना होगा.