ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

लॉकडाउन में भी ऑनलाइन क्लास लेने वाले शिक्षकों के वेतन में 50 फिसदी तक कटौती, अब स्कूलों ने खड़े किए हाथ

PATNA : लॉकडाउन के बाद भी बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस दे रहे शिक्षकों के वेतन में कटौती जारी है. कई स्कूलों ने अप्रैल माह का भी पूरा वेतन नहीं दिया है. वहीं कई स्कूलों ने तो यह भी साफ किया है कि वह मई

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बाद भी बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस दे रहे शिक्षकों के वेतन में कटौती जारी है. कई स्कूलों ने अप्रैल माह का भी पूरा वेतन नहीं दिया है. वहीं कई स्कूलों ने तो यह भी साफ किया है कि वह मई के पेमेंट देने में सक्षम नहीं है.

 मई के वेतन देने में स्कूलों ने अपनी असमर्थता जता दी है. कई स्कूलों ने तो अभी से शिक्षकों को कहना भी शुरू कर दिया है. स्कूल प्रशासन की मानें तो अधिकतर अभिभावकों ने ट्यूशन फीस जमा नहीं किया है, ऐसे में सैलरी देना मुश्किल हो रहा है.

 इस बाके में बाल्डविन एकेडमी के  प्राचार्य का कहना है कि 5 फ़ीसदी बच्चों का भी ट्यूशन फीस 30 अप्रैल का जमा नहीं हुआ है. ऐसे में तो जैसे तैसे हमने अप्रैल महीने का वेतन 50 फ़ीसदी कटौती करके दे दिया है. लेकिन यही हालात मई में भी रहे तो सेलरी देना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा.  अन्य दूसरे स्कूलों के भी निवेशकों का यही कहना है. उनका कहना है कि जो अभिभावक ट्यूशन फीस देने में समर्थ हैं उनसे हम अपील करते हैं कि जमा कर दें. इससे हम शिक्षकों को वेतन दे पाएंगे. बता दें कि अब स्कूल एसोसिएशन अपनी बातों को लेकर पटना डीएम से मिलेग. डीएम से आग्रह करेगा की पेरेंटस कम से कम एक महीने का फीस जमा करें, जिससे शिक्षकों का वेतन दिया जा सके.