ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने ली शपथ, बिहार में पहली बार दो डिप्टी सीएम

PATNA : बिहार में पहली बार 2 डिप्टी सीएम सरकार में बनाए गए हैं. बीजेपी के तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. बीजेपी की तरफ से इन दोनों क

तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने ली शपथ, बिहार में पहली बार दो डिप्टी सीएम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पहली बार 2 डिप्टी सीएम सरकार में बनाए गए हैं. बीजेपी के तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. बीजेपी की तरफ से इन दोनों को सरकार में डिप्टी सीएम की कुर्सी दी गई है.


इसके पहले नीतीश कुमार के कैबिनेट में बीजेपी की तरफ से केवल एक डिप्टी सीएम हुआ करते थे. सुशील मोदी की छुट्टी करने के बाद अब बीजेपी नेता किशोर प्रसाद और रेणु देवी को जिम्मेदारी सौंपी है. 


तार किशोर प्रसाद कटिहार विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं. वह चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं जबकि रेणु देवी भी चौथी बार जीत कर सदन पहुंची हैं. रेणु देवी बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आती हैं.


पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने नया प्रयोग करते हुए किसी महिला को डिप्टी सीएम की कुर्सी दी है. नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार के साथ तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी राज भवन में बने मंच पर बैठे हुए हैं.