ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

तमिलनाडु मामला: बिहार लौटी स्पेशल टीम, कहा- फेक वीडियो ने बढ़ा दी थी लोगों की टेंशन.. ऐसी कोई बात नहीं

PATNA: तमिलनाडु मामले की जांच करने चेन्नई गई बिहार सरकार की विशेष टीम आज वापस पटना लौट आई। पटना पहुंचने के बाद स्पेशल टीम ने तमिलनाडु के हालात की जानकारी दी। टीम के सदस्य ग्रामीण व

तमिलनाडु मामला: बिहार लौटी स्पेशल टीम, कहा- फेक वीडियो ने बढ़ा दी थी लोगों की टेंशन.. ऐसी कोई बात नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु मामले की जांच करने चेन्नई गई बिहार सरकार की विशेष टीम आज वापस पटना लौट आई। पटना पहुंचने के बाद स्पेशल टीम ने तमिलनाडु के हालात की जानकारी दी। टीम के सदस्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरूगण डी ने बताया कि उनकी टीम ने तमिलनाडु जाकर जिलास्तर पर लोगों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से हिंसा की बाते कही जा रही थी वह गलत हैं और वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक है।


बालामुरूगण डी ने कहा कि तमिलनाडु में वे इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अलावा कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में किसानों से भी मुलाकात हुई। बिहार के लोग जो तमिलनाडु में रह रहे हैं उनके साथ विशेष तौर पर बैठक की गई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें हिंसा की बात कही जा रही थी। बिहार सरकार ने स्पेशल टीम को तमिलनाडु भेजा था।


उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया है कि जो चीजे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं वे पूरी तरह से फेक हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग परेशान हो गए थे लेकिन जब उन्हें इसकी हकीकत पता चली तो फर्जी वीडियो का फैलाव कम हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और जिन लोगों ने फर्जी वीडियो वायरल किया उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

टैग्स