ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

तमिलनाडु केस में बड़ा खुलासा; पटना से बना था फर्जी वीडियो, इन लोगों का नाम आया सामने

PATNA: तमिलनाडु मामले की जांच करने चेन्नई गई बिहार सरकार की विशेष टीम वापस पटना लौट आई. पटना पहुंचने के बाद स्पेशल टीम ने तमिलनाडु के हालात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स

तमिलनाडु केस में बड़ा खुलासा; पटना से बना था फर्जी वीडियो, इन लोगों का नाम आया सामने
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु मामले की जांच करने चेन्नई गई बिहार सरकार की विशेष टीम वापस पटना लौट आई. पटना पहुंचने के बाद स्पेशल टीम ने तमिलनाडु के हालात की जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से हिंसा की बाते कही जा रही थी वह गलत हैं और वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक है. साथ ही इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 


मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस झूठे मामले को भड़काने के लिए फर्जी वीडयो बनाया गया था. इसे पटना के जक्कनपुर मोहल्ले के बंगाली टोला में एक किराए के मकान में 6 मार्च को शूट किया गया था.


इस मामले को लेकर EOU ने एक दूसरी FIR दर्ज की गई है. इसमें तीन यू-ट्यूब चैनल के तीन मालिक समेत चार को नामजद किया गया है. इस बात की जानकारी एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. एडीजी ने बताया कि तमिलनाडु में हिंसा की झूठी खबरें फैलाने के आरोप में ईओयू में एक एफआईआर पहले ही दर्ज की गई है.


इस मामले में ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि फेमस यूट्यूब और मनीष कश्यप की इस मामले में बड़ी भूमिका उजागर हुई है.  पूर्व के FIR में मनीष कश्यप और युवराज सिंह को नामजद किया गया है. दोनों EOU के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. उन्हें नोटिस भेजा गया था. अब उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की जा रही है.


टैग्स