ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तकनीकी खराबी की वजह से पटना में नहीं हुई गो एयर की लैंडिंग, फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी है। तकनीकी खराबी की वजह से पटना में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं कर

तकनीकी खराबी की वजह से पटना में नहीं हुई गो एयर की लैंडिंग, फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी है। तकनीकी खराबी की वजह से पटना में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करायी गयी। फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया है। अब दिल्ली में ही फ्लाइट की लैंडिंग करायी जाएगी। 


दिल्ली में गो एयर की फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को वापस पटना भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में आई खराबी की वजह से कैप्टन ने लैंडिंग से इनकार कर दिया था। जिसके कारण पटना पहुंचने के बाद भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करायी जा सकी। पटना पहुंचने के बाद भी  फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है। कैप्टन की तत्परता से पटना में बड़ा हादसा होने से बच गया।


पटना एयरपोर्ट पर गो एयर की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने से पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गो एयर में सवार यात्रियों के परिजन पटना एयरपोर्ट पर रिसिव करने पहुंचे थे जब उन्हें पता चला कि फ्लाइट तकनीकी कारणों से पटना में लैंडिंग नहीं कर पायी है। तो वे काफी परेशान हो गये और गो एयर के काउंटर पर पहुंचे तब पता चला कि अब  फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली में ही होगी। लैंडिंग के बाद वहां से दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को फिर पटना लाया जाएगा। इतना सुनने के बाद यात्रियों के परिजन ने राहत की सांस ली।  


टैग्स