ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तबलीगी जमात को लेकर नीतीश सरकार से भी भारी चूक हुई, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया था अलर्ट

PATNA : देश में जिस तबलीगी जमात के मरकज के कारण कोरोना वायरस का फैलाव हुआ उसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को भी एक अलर्ट भेजा था। 21 मार्च को सभी राज्यों के साथ-साथ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में जिस तबलीगी जमात के मरकज के कारण कोरोना वायरस का फैलाव हुआ उसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को भी एक अलर्ट भेजा था। 21 मार्च को सभी राज्यों के साथ-साथ बिहार को भी अलर्ट जारी करते हुए आगाह किया था कि तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।  केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों को जारी किए गए अलर्ट में यह साफ तौर पर कहा गया था कि ऐसे लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें क्वॉरेंटाइन भी किया जाए। 


दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी करते हुए इस पत्र का हवाला दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि उसने राज्यों को पहले ही पत्र लिखकर आगाह कर दिया था लेकिन राज्यों ने केंद्र की तरफ से जारी इस अलर्ट को गंभीरता से नहीं लिया। दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज के अंदर सैकड़ों की तादाद में दमाद के लोग मौजूद रहे और वहां से देश के अन्य हिस्सों में कोरोना का संक्रमण फैला।


आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से पहले पटना के दीघा में तबलीगी जमात के लोगों के एक मस्जिद में छिपे होने का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए जब पुलिस को इसकी जानकारी दी तो आनन-फानन में तबलीगी जमात के लोगों को जांच के लिए ले जाया गया। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर अगर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबलीगी जमात को लेकर इस तरह का अलर्ट जारी किया था तो उसके बावजूद भी नीतीश सरकार इस मामले पर क्यों नहीं गंभीर हुई।

टैग्स