ब्रेकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के बीच एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरDelhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के बीच एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

स्वस्थ होने के बाद चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव हुए नीतीश कुमार, शिवहर और मोतिहारी में होगी CM की रैली

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अब ठीक है। इसके बाद अब वह वह आज से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। सीएम शिवहर में लवली आनंद और मोतिहारी में राधा मोहन सिंह के पक्ष

स्वस्थ होने के बाद चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव हुए नीतीश कुमार, शिवहर और मोतिहारी में होगी CM की रैली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अब ठीक है। इसके बाद अब वह वह आज से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। सीएम शिवहर में लवली आनंद और मोतिहारी में राधा मोहन सिंह के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। दो दिनों के ब्रेक के बाद नीतीश कुमार की चुनावी सभा आयोजित हो रही है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री बीमार चल रहे थे। लिहाजा,उनके चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग गया था। 


दरअसल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दो दिनों से बीमार थे लिहाजा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉमिनेशन में भी बनारस नहीं जा सके थे। हालांकि पीएम मोदी के पटना में हुए रोड शो में वह जरूर शामिल हुए थे। लेकिन उसके बाद से ही तबीयत नासाज चल रही थी। अब उनकी तबीयत ठीक है, इसलिए आज से चुनाव प्रचार अभियान की फिर से शुरुआत कर रहे हैं। वो शिवहर और मोतिहारी में चुनावी जनसभा करेंगे। 


मालूम हो कि,  शिवहर लोकसभा सीट 2019 में बीजेपी के पास थी। यहां से रमा देवी चुनाव जीती थीं। लेकिन इस बार रमा देवी को टिकट नहीं मिला है। इसके साथ ही शिवहर लोकसभा सीट जेडीयू को दे दी गई है। जेडीयू की ओर से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद यहां से चुनाव लड़ रही हैं। अब उनके पक्ष में सीएम आज बेलसंड में जनसभा करेंगे। 


उधर, पूर्वी चंपारण में बीजेपी के कद्दावर नेता राधा मोहन सिंह फिर से चुनावी मैदान में हैं। लगातार यहां से चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से उन पर ही भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के रक्सौल में जनसभा कर उनके लिए आज वोट मांगेंगे।  इन दोनों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। एनडीए के सभी दिग्गज पांचवें और छठे चरण के साथ ही सातवें चरण के लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार में लग गए हैं।