ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: पटना SSP ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ ले लिया बड़ा एक्शन, ड्यूटी के दौरान चैन की नींद लेना पड़ा भारी

Bihar News: पटना में ड्यूटी के दौरान सोने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने किया सस्पेंड.

Bihar News
लापरवाही पड़ी भारी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का लापरवाही कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अवकाश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, पिछले दिनों बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में गश्त लगाने वाली डायल 112 की गाड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में गश्ती के दौरान डीपीसी निरंजन कुमार यादव, महिला सिपाही पूजा कुमारी और महिला सिपाही अनीता कुमारी गाड़ी में सोते हुए दिख रहे थे। वहीं थाने में ओडी पदाधिकारी एएसआई विजय कुमार पैंट की बटन और बेल्ट खोलकर आराम फरमा रहे थे।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीपीसी निरंजन कुमार यादव, महिला सिपाही पूजा कुमारी, महिला सिपाही अनीता कुमारी और एएसआई विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक सैप जवान रवि कुमार का अनुबंध समाप्त करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।


पूरे मामले पर पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि पुलिसकर्मियों की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को हमेशा अलर्ट रहना चाहिए और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करनी चाहिए।