ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सुशांत ने पापा से छुपाई थी गर्लफ्रेंड की बात, पिता ने कहा- शादी करने वाला था लेकिन लड़की के बारे में नहीं बताया था

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उनकी मौत के बाद पहली बार कुछ कहा है. गुरुवार को एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे की शादी को लेकर बड

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उनकी मौत के बाद पहली बार कुछ कहा है. गुरुवार को एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे की शादी को लेकर बड़ी बात कही है. 

सुशांत के पिता ने बताया कि सुशांत 2021 तक शादी करने वाले थे. जब उनके बेटे से उनकी आखिरी बार बात हुई थी तो उन्होंने शादी को लेकर बात की थी. इस दौरान सुशांत ने अपने पिता से बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो कर लेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे. यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी.' हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है. उन्होंने कहा,'हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके.'  

सुशांत ने पापा से छुपाई थी गर्लफ्रेंड की बात, पिता ने कहा- शादी करने वाला था लेकिन लड़की के बारे में नहीं बताया था

वहीं सुशांत के पिता ने बताया कि वह  सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में जानते थे. अंकिता सिर्फ मुंबई में ही नहीं उनसे पटना भी मिलने आई थी. दोनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों प्यार करते थे इसकी जानकारी थी मुझे पर आगे क्या हुआ नहीं जानते हैं और न ही कभी इस बारे में उन्होंने सुशांत से बात की. सुशांत की मौत के बाद वे तीन दिन कर मुंबई रहें और उस दौरान उनसे घर पर मिलने सिर्फ अंकिता लोखंडे आईं थी. 

सुशांत ने पापा से छुपाई थी गर्लफ्रेंड की बात, पिता ने कहा- शादी करने वाला था लेकिन लड़की के बारे में नहीं बताया था

उन्होंने बताया कि  सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान कृति सेनन उनके पास बैठी थीं. उन्होंने बताया कि आए तो बहुत लोग थे पर कोरोना के कारण सब मास्क पहने थे और वे किसी को पहचानते नहीं थें.कृति सेनन उनके पास बैठीं थी और उनसे कुछ कुछ बातें कर रही थी. वहीं रिया चक्रवर्ती के नाम पर उन्होंने कहा कि वे और किसी को नहीं जानते हैं.