ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहुत बड़ा छेद, डॉक्टरों ने मौत का समय ही नहीं बताया

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अब उनके पिता के वकील विकास सिंह में नया खुलासा किया है. विकास सिंह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अब उनके पिता के वकील विकास सिंह में नया खुलासा किया है. विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट टेक्निकली गलत है. विकास सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ़ डेथ का जिक्र नहीं है.


सुशांत के पिता के के सिंह के वकील विकास सिंह लगातार महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की कार्यशैली को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. सुशांत के मामले में विकास सिंह ने जो नई बात कही है, उसके मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का वक्त नहीं बताया है, कायदे से डॉक्टरों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करते वक्त टाइम ऑफ़ डेथ या उसका एक रेंज बताना होता है लेकिन सुशांत की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है. अब विकास सिंह यह कह रहे हैं कि अगर टाइम ऑफ डेथ डिक्लेअर किया गया होता तो यह बात साफ पार्टी कि सुशांत को मारकर लटकाया गया या फिर वह लटक कर मरे थे.


इतना ही नहीं एडवोकेट विकास सिंह ने यह भी कहा है कि मुंबई पुलिस को और कुपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ डेथ का जिक्र क्यों नहीं है. विकास सिंह ने कहा है कि जब तक सीबीआई इस मामले की जांच शुरू नहीं करेगी, तब तक के कई अहम सवालों से पर्दा नहीं उठ पाएगा.