ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

आरएलजेपी से सूरजभान सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी रामविलास पासवान की विचारधारा से भटक गई है

आरएलजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है और यह रामविलास पासवान की विचारधारा से भटक गई है।

बिहार
RLJP को बड़ा झटका!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को इस्तीफे की कॉपी भेजी है। 


सूरजभान सिंह ने पार्टी छोड़ते हुए एवं पार्टी से त्यागपत्र देते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया था। राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा कोई भी निर्णय सामूहिक रूप से नहीं लिया जा रहा था। सूरजभान सिंह ने कहा कि जिस पार्टी को मैंने अपने जीवन काल में अपने दिवंगत नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के साथ जुड़कर दो दशकों से पार्टी एवं संगठन को खड़ा करने का काम किया, जब से मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की उस समय से आज तक रामविलास पासवान जी के पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा।


मेरे विरोध के बावजूद भी पार्टी को तोड़ा गया  फिर भी मैं पार्टी के साथ  पूरी ईमानदारी से बना रहा। सूरजभान सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सूरजभान सिंह के लिए कोई भी पद मायने नहीं रखता। रामविलास पासवान जी को विरासत की बचाने के लिए मैं कोई भी कुर्बानी दे सकता हूं। आज बड़े दुखी मन से व्यथित होकर अपने श्रद्धेय नेता रामविलास पासवान जी के द्वारा बनाई गई पार्टी को छोड़ रहा हूं। स्वर्गीय रामविलास पासवान के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को बचाने के लिए पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के विचारधारा उनके सिद्धांतों एवं उनके विचारों से पूरी तरह से भटक गई है। 

आरएलजेपी से सूरजभान सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी रामविलास पासवान की विचारधारा से भटक गई हैआरएलजेपी से सूरजभान सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी रामविलास पासवान की विचारधारा से भटक गई है