ब्रेकिंग
पप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदम

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार में फिल्म शूटिंग और फिल्म हब विकसित करने पर चर्चा की। अक्टूबर 2026 से बिहार में फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की योजना है।

बिहार न्यूज
सीएम सम्राट से मिले सुनील शेट्टी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक फिल्म उद्योग, बिहार में शूटिंग और राज्य में फिल्म हब विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में अक्टूबर महीने से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की नई फिल्म नीति के तहत 50 से 60 दिनों की शूटिंग की योजना पर चर्चा हुई है। अगले सप्ताह उनकी पूरी टीम बिहार के विभिन्न लोकेशनों का निरीक्षण करने आएगी।


सुनील शेट्टी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चाहते हैं कि बिहार में फिल्म उद्योग का विकास हो और अधिक से अधिक फिल्म निर्माता राज्य में आएं। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के आने से रोजगार, प्रोडक्शन, पर्यटन और अन्य कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम और अन्य विवरण अभी अंतिम रूप दिए जाने के बाद सार्वजनिक किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का रुख बेहद सकारात्मक है और सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक सहयोग देने को तैयार है।


सुनील शेट्टी ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश फिल्म उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म बिहार और यूपी के दर्शकों को पसंद आती है, तो उसकी सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। यहां के दर्शक बेहद मजबूत और प्रभावशाली हैं। उन्होंने बिहार की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की शूटिंग लोकेशनों की भी सराहना की। साथ ही कहा कि बिहार में फिल्मों की शूटिंग से राज्य की प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच मिलेगा।


बिहार की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा और यह उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट

टैग्स