ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के चार नए इलाके में मिले कोरोना पॉजिटिव प्रवासी निकले, रविवार को सूबे में 180 केस आये

PATNA : पटना में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़कर 200 के पार जा चुका है। रविवार को पटना के चार अलग-अलग इलाकों में नए मरीज पाए गए। यह सभी अन्य राज्यों से आए प्रवासी हैं। रविवार को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़कर 200 के पार जा चुका है। रविवार को पटना के चार अलग-अलग इलाकों में नए मरीज पाए गए। यह सभी अन्य राज्यों से आए प्रवासी हैं। रविवार को पटना में जो चार नए पॉजिटिव मामले पाए गए उनमें संपतचक बैरिया, दीदारगंज, कुम्हरार और मंदिरी का इलाका शामिल है।


पटना के नए मरीजों की उम्र 18 साल, 20 साल, 35 साल और 36 साल है। दीदारगंज में जिस मरीज को पॉजिटिव पाया गया वह हैदराबाद से आया था जबकि संपतचक बैरिया में पॉजिटिव पाए गए तक की पहचान सूरत से आए प्रवासी के तौर पर हुई है। कुम्हरार में पॉजिटिव मिला शख्स हरियाणा से जबकि मंदिरी में जिस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया वह मुंबई से पटना पहुंचा था। इन नए केसों के सामने आने के बाद मेडिकल और प्रशासन की टीम इनका चेन तलाशने में जुट गई है। राजधानी के इन सभी इलाकों में नए मरीजों से जुड़े चेन का सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी। 


पटना में पिछले 64 दिनों के अंदर संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 200 पहुंच गया है। रविवार को बिहार में 180 नए मरीज मिले जबकि एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के अंदर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 2574 पहुंचा है और जिस मरीज की मौत हुई वह एनएमसीएच में भर्ती था।

टैग्स