ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में एक दिन के अंदर कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, शुक्रवार को 17 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना प्रभावित राज्यों में बिहार अब राजस्थान से भी आगे निकल गया है. शुक्रवार को बिहार में कुल 33511 मरीज हो गए. वहीं शुक्रवार को राज्य में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना प्रभावित राज्यों में बिहार अब राजस्थान से भी आगे निकल गया है. शुक्रवार को बिहार में कुल 33511 मरीज हो गए. वहीं शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई. 

जिसमें पीएमसीएच के रेडियोथैरेपी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह समेत आठ लोग पटना के रहने वाले हैं. जबकि बाकी के 9 लोग बिहार के दूसरे जिले से हैं.  शुक्रवार को पटना एम्स में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई, वहीं एनएमसीएच और पीएमसीएच में दो-दो लोगों ने दम तोड़ दिया. 

पटना एम्स के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत पटना के 4 मरीजों की मौत हो गई. मरने वालों में पीएमसीएच के रेडियोथैरेपी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, सुपौल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश चौधरी भी शामिल है. वहीं मनेर के उमेश कुमार, आनंद पुरी बोरिंग कैनाल रोड के रामपरी सिंह, महेंद्र चौधरी टोला की लता राजगढ़िया के अलावा रोहतास के संतोष कुमार दुबे, मुजफ्फरपुर के नीरज कुमार वर्मा- ओमप्रकाश केसरी, नालंदा के राजेश रंजन, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, वैशाली की मंजू देवी और भोजपुर के अशोक कुमार सिंह की मौत हो गई. वहीं पीएमसीएच के कोरोना वार्ड में भी दो संक्रमितों की मौत हो गई.  इसके अलावा एनएमसीएच में भी पटना के दो लोगों की मौत हो गई.