ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सूखे से राहत देने के लिए नीतीश सरकार की पहल, किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला

PATNA: बिहार में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के किसानों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में म

सूखे से राहत देने के लिए नीतीश सरकार की पहल, किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के किसानों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने और 12 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और लगातार इसकी निगरारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में शुक्रवार को अल्प वर्षापात से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मौसम वैज्ञानिकों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हालात पर नजर बनाए रखने की नसीहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल- जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी करते रहें। लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हमेशा रहे, यह सुनिश्चित करें। सभी संबद्ध विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। धान रोपनी समय पर हो जाए, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग सिंचाई के लिए आवश्यक प्रबंध करें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी स्थिति पर नजर बनाये रखें।